26 अगस्त 2013 - 19:30
बंदर बिन सुल्तान की एम, आई, सिक्स के प्रमुख से मुलाक़ात का विवरण।

सऊदी एंटेलीजेंस प्रमुख बंदर बिन सुल्तान ने ब्रिटेन के खुफिया संस्था एम, आई, सिक्स (MI6 ) के प्रमुख से मुलाकात के दौरान स्पष्ट किया है कि सऊदी अरब सल्फ़ियों को मरने के लिए सीरिया भेज जा रहा है इसलिए कि यह लोग मरने की कामना करते हैं

सऊदी एंटेलीजेंस प्रमुख बंदर बिन सुल्तान ने ब्रिटेन के खुफिया संस्था एम, आई, सिक्स (MI6 ) के प्रमुख से मुलाकात के दौरान स्पष्ट किया है कि सऊदी अरब सल्फ़ियों को मरने के लिए सीरिया भेज जा रहा है इसलिए कि यह लोग मरने की कामना करते हैं।फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के एंटेलीजेंस प्रमुख बंदर बिन सुल्तान ने ब्रिटेन की खुफिया संस्था एम, आई, सिक्स के प्रमुख रॉबर्ट जॉन साउर्ज़ से एक बैठक के दौरान बताया कि मध्य पूर्व में हमारी क्षेत्रीय कार्यवाहियां ब्रिटेन और इस्राइल के सभी सहयोगी देशों के लिए सराहनीय रही है।जिहादी सल्फ़ियों को मरने की चाहत है इसलिए सीरिया भेजे जा रहे हैं।उन्होंने कहा:हम अपनी जटिल कार्यवाही द्वारा सीरिया के मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन को जो कि अपनी सांस्कृतिक कोशिशों से राष्ट्रपति बश्शार असद के लिए मौजूदा हालात से अधिक खतरनाक बन सकती थी, सशस्त्र लड़ाई में फंसा दिया जिससे निकलने के बाद उसकी ताक़त ख़त्म हो चुकी होगी। जिहादी सल्फ़ियों को हमने वह रास्ता दिखा दिया है जहां वह अपनी मर्जी से मर रहे और अपनी इच्छा तक पहुँच रहे हैं।बंदर बिन सुल्तान ने कहा:हमने लेबनान के हिज़्बुल्ला को एक ऐसी लड़ाई में उलझा दिया कि उसे सुन्नी दुनिया की मुक़ाबले में आना पड़े, इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि हम सीरिया सेना को आपस में लड़ा दिया और यह स्ट्रॉटेजिक मिशन आपके सहयोग के बिना पूरा होना संभव नहीं था।इस्राईल, सऊदी अरब की आर्थिक सहायता के नतीजे में सुरक्षित है।सऊदी एंटेलीजेंस प्रमुख ने कहा:अमेरिका और इस्राईल, अरब बहार का कैसे मुकाबला करते, यह केवल हमारी आर्थिक सहायता का परिणाम है कि इस्राईल इस समय सुरक्षित है, जबकि इस्राईली मुस्कुरा कर हमसे कहते हैं कि 'क्या अब भी आप लोगों के सामने सऊदी अरब में लोकतंत्र की समस्या है?एम, आई, सिक्स के प्रमुख का एक महत्वपूर्ण सवाल और बंदर बिन सुल्तान का जवाब।एम, आई, सिक्स के प्रमुख जॉन साउर्ज़ ने इस अवसर पर बंदर से पूछा कि क्या आप लोगों को इस बात का डर है कि एक दिन यह सारे सल्फ़ी जेहादी गुट अपनी बंदूकों का रुख स्वयं आप लोगों की ओर मोड़ सकते हैं?बंदर बिन सुल्तान ने कहा:हमारी सारी कोशिशों का उद्देश्य अपनी और अपने सहयोगियों की रक्षा है और मैं यह इत्मीनान दिलाता हूं कि यह संगठन कितने भी शक्तिशाली हो जायें मैं उन्हें कंट्रोल करने में सक्षम हूँ। इसलिए कि हमें जिहादी संगठनों पर कंट्रोल और उन्हें चलाने का तीस साल से ज़्यादा का अनुभव है।wilayat.in